फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कर्मचारियों के वेतन पर 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे

कर्मचारियों के वेतन पर 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे

Thu, 26 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों के वेतन पर 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे
ज्वालामुखी मंदिर न्यास का 14 करोड़ का बजट पारित
विज्ञापन

कर्मचारियों के वेतन पर खर्च होंगे 4 करोड़ रुपये
मंदिर के सुधार और अन्य कार्यों के लिए 3 करोड़ का प्रावधान
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी मंदिर न्यास का वीरवार को वर्ष 2018-19 का बजट पारित किया गया। इस मौके पर सहायक मंदिर आयुक्त ज्वालामुखी राकेश शर्मा एवं मंदिर अधिकारी वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने विधायक रमेश ध्वाला के समक्ष 14 करोड़ बजट प्रस्तुत किया।
मंदिर में विभिन्न संसाधनों से वर्ष 2018-19 में 14 करोड़ रुपये की अनुमानित आय होगी। 10 करोड़ रुपये श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित दान, 1 करोड 15 लाख रुपये अनुमानित आय लंगर से होगी। गोल्ड बांड योजना से 5 लाख रुपये, बैंक ब्याज से 6 लाख रुपये, एफडीआर से 1 करोड़ रुपये, विदेशी मुद्रा से 3 लाख, भवन मरम्मत से 60 लाख, दुकान किराये से 6 लाख रुपये प्राप्त होंगे। इसमें से मंदिर के विकास पर 3 करोड़ व्यय होंगे। कर्मचारियों के वेतन पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 5 लाख रुपये गोसदन पर खर्च होंगे। विभिन्न निर्माण कार्यों पर 6 करोड़ 26 लाख 53 हजार 205 रुपये व्यय करने का प्रावधान बजट में किया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2018-19 के बजट में नई विभिन्न प्रस्तावित योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर एसडीएम राकेश शर्मा, मंदिर अधिकारी वेद प्रकाश अग्निहोत्री, सहायक मंदिर अधिकारी एके गुलेरी, एसडीओ मंदिर शमशेर ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार, लिपिक कमल ठाकुर, बलदेव सिंह, मनोहर लाल, सुनीता देवी, देशराज, संजय डोगरा, गुड्डू, पिंकू, गोकुल, राजकुमार, देवराज, सुमित, हैपी, कर्मचारी सुपरवाइजर रविदत्त भारद्वाज और समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी मंदिर न्यास सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed