फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दो दिन छोड़कर मिल रहा राम नगर में पानी

दो दिन छोड़कर मिल रहा राम नगर में पानी

Mon, 02 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
दो दिन छोड़कर मिल रहा राम नगर में पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। नगर निगम के वार्ड नंबर-11 में गर्मी शुरू होने से पहले ही पानी के लिए हाहाकार मचने लगा है। वार्ड में दो से तीन दिन छोड़ कर पानी आ रहा है। दो से तीन दिन बाद भी दो से तीन बाल्टी ही पानी की लोगों को मिल रही है। इसके अलावा वार्ड में कूड़े की समस्या भी पैदा हो गई है। क्योंकि, वार्ड में कई स्थानों पर कूड़ेदान स्थापित नहीं हो पाए हैं। इसके अलावा वार्ड में पार्किंग की भी समस्या है। मुख्य रोड पर गाड़ियां खड़ी होने से आपात समय में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, जहां कूड़ेदान स्थापित हैं, वहां भी कूड़ेदान के बाहर की कूड़ा मिल रहा है। इसके अलावा वार्ड के नालों में भी गंदगी का आलम है। इससे कभी भी वार्ड में कोई बड़ी बीमारी फैलने की आशंका हैै। स्थानीय लोगों की मानें, तो वार्ड में नगर निगम के वार्ड नंबर-11 में कूड़ा उठाने की गाड़ी नियमित रूप से नहीं आ रही है। इससे कूड़ेदान के बाहर गंदगी का आलम है।
विज्ञापन

बाक्स
अंडर ग्राउंड डस्टबिन के बाहर फेंक रहे कूड़ा
नगर निगम के वार्ड नंबर-11 में हालांकि अंडर ग्राउंड डस्टबिन स्थापित किए गए हैं, लेकिन लोगों में जागरूकता की कमी के कारण अंडर ग्राउंड डस्टबिन के बाहर ही लोग कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे कूड़दान के बाहर गंदगी ज्यादा बढ़ रही है। लावारिस पशु उस गंदगी को इधर-उधर बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूहलों पर अवैध रूप से डाली जा रहीं स्लैब : पटियाल
नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष कमला पटियाल ने कहा कि कूहलों पर अवैध रूप से स्लैब डालकर रास्तों का निर्माण हो रहा है, जो कि गलत है। बरसात के दिनों में कूहलें ओवर-फ्लो होने से परेशानी होगी। कानूनन कूहलों के ऊपर स्लैब नहीं डाली जा सकती है। वहीं, स्ट्रीट लाइटें सुबह आठ और नौ बजे बंद हो रही हैं, सायं साढ़े पांच से छह बजे जला दी जा रही हैं। इससे बिजली व्यर्थ हो रही है। गर्मियों के दिनों में अंधेरा होने पर ही लाइट्स जलाई जाएं और सुबह जल्दी बंद की जाएं। इसके अलावा वार्ड में पार्किंग समस्या होने से रोड पर गाड़ी खड़ी रहती हैं। इससे आपात समय में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डस्टबिन लगाया जाए: चौधरी
सुरिंद्र चौधरी ने कहा कि शहीद मेजर अभिजय थापा चौक के पास कहीं भी कूड़ादान नहीं है। इससे स्थानीय करीब एक दर्जन से अधिक दुकानदारों को कूड़ा निष्पादन में समस्या पैदा हो रही है। इसलिए चौक के आसपास कहीं पर कूड़ेदान स्थापित किया जाना चाहिए।
इनसेट...
अंडर ग्राउंड डस्टबीन हो स्थापित: डोगरा
हर दर्शन डोगरा ने कहा कि वार्ड में नियमित पानी नहीं आ रहा है। इससे पानी की समस्या पैदा हो गई है। एक दिन छोड़कर आधा घंटा पानी आ रहा है। पानी की नियमित आपूर्ति न होने से समस्या पैदा हो गई है।

नियमित रूप से नहीं उठ रहा कूड़ा : अहल्या
अहल्या देवी ने कहा कि कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा है। इससे गंदगी का आलम है। शुक्ला नर्सिंग होम के समीप अंडर ग्राउंड डस्टबिन स्थापित किया जाना चाहिए।

नियमित रूप से मिले पानी : अवध
युवा अवध डोगरा ने कहा कि पानी न मिलने से खासी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पानी की आपूर्ति होनी चाहिए, ताकि लोगों को पानी के लिए न भटकना पड़े।

डस्टबिन हो गए हैं गायब : संजय
संजय कुमार ने बताया कि शुरुआती दौर में आसपास डस्टबिन स्थापित किए गए थे, लेकिन धीरे-धीरे डस्टबिन हटा दिए गए हैं। इससे कूड़ा फेंकने में समस्या आ रही है। वहीं, एक दिन छोड़कर पानी मिलने से समस्या गंभीर हो गई है।


पानी की समस्या का जल्द होगा समाधान: अंजू
वार्ड नंबर-11 की पार्षद अंजू धीमान ने कहा कि पानी की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। वहीं, जहां कूड़े की समस्या है। वहां, लोग कूड़ेदान स्थापित करने के लिए स्थान बताएं। उनके बताए स्थान पर कूड़ेदान स्थापित कर दिए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से कूड़ा कूड़ेदान में डालने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed