फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anamika and Kartik made the winning move in the game of wits.

Kangra News: दिमागी खेल में अनामिका और कार्तिक ने चली जीत की चाल

Sun, 30 Aug 2026 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 30 Aug 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
Anamika and Kartik made the winning move in the game of wits.
कांगड़ा। मटौर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में अनामिका और कार्तिक ने अपनी दिमागी चालों का लोहा मनवाते हुए पहला स्थान हासिल किया। 64 खानों की बिसात पर दोनों खिलाड़ियों ने सूझबूझ और सटीक रणनीति का परिचय देते हुए प्रतिद्वंद्वियों को मात दी।
विज्ञापन

महिला वर्ग में अनामिका और पुरुष वर्ग में कार्तिक विजेता बने, जबकि स्वाति और नितिन ने क्रमश: दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज खेल समिति की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्ष 2026 के खेल दिवस की थीम खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया से अवगत कराते हुए खेल भावना से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में संस्थान के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शतरंज के अलावा अन्य स्पर्धाओं में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कैरम बोर्ड के महिला वर्ग में माही व पायल तथा पुरुष वर्ग में अनमोल व आर्यन की जोड़ी पहले स्थान पर रही। रस्सीकूद के पुरुष वर्ग में शुभम और महिला वर्ग में कोमल ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में हिमांशु व कार्तिकेय और महिला वर्ग में प्रिया व काजल की टीम विजेता रही। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed