फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth should come forward to preserve Himalayan folk arts: Vinay

हिमालयी लोक कलाओं के संरक्षण के लिए आगे आएं युवा : विनय

Sun, 30 Aug 2026 08:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
Youth should come forward to preserve Himalayan folk arts: Vinay
धर्मशाला। हिमालयी लोक कलाएं केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारे समाज, जीवनशैली, प्रकृति और सदियों पुरानी परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। बदलते दौर में इनके संरक्षण के लिए युवाओं को आगे आना होगा। यह बात जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने शनिवार को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्रयास भवन में आयोजित कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर कही।
विज्ञापन

महाविद्यालय और यूथ डेवलपमेंट सेंटर की ओर से भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में ‘हिमालयन सांस्कृतिक विरासत संरक्षण एवं विकास’ विषय पर ओरिएंटल वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यातिथि विनय धीमान ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया, जबकि डॉ. आरती चंदेल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

विनय धीमान ने चंबा, कांगड़ा और भरमौर के जनजातीय क्षेत्रों के अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को वहां की लोक संस्कृति से अवगत करवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने कहा कि कॉलेज के शताब्दी वर्ष में इस कार्यशाला का आयोजन विद्यार्थियों के लिए विशेष महत्व रखता है। कार्यशाला में प्रख्यात लोक कलाकार व प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार सहित अन्य विशेषज्ञ विद्यार्थियों को पारंपरिक लोक कलाओं से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला के आयोजन में महाविद्यालय के रोवर-रेंजर, एनएसएस, टूर एंड ट्रैवल, यूथ एवं वोकेशनल स्टडीज तथा हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म विभाग के विद्यार्थियों ने सहयोग किया। इस अवसर पर डॉ. शैली डडभाल, डॉ. दीपिका ठाकुर, डॉ. अमित कटोच, डॉ. अजय जम्वाल, प्रो. बालक राम, प्रो. संजय, प्रो. गौरव महाजन, प्रो. शिखा शर्मा, दर्शना और तरसेम जरयाल सहित कई शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed