फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   गौरव ने बने अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता के चैंपियन

गौरव ने बने अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता के चैंपियन

Sun, 28 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
गौरव ने बने अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता के चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हो गया। टूर्नामेंट में मुख्य मुकाबला धर्मशाला, पठानकोट (पंजाब) और नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों के बीच देखने को मिला। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अंडर-19 वर्ग का रहा। इसमें नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी गौरव ने पठानकोट के अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को हराकर खिताब पर कब्जा किया। समापन समारोह में नूरपुर व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी सूरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

क्लब के प्रधान अंकित सूरी और प्रेस सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि इस ओपन बैंडमिटन टूर्नामेंट के अंडर-13 आयु वर्ग के एकल लड़कों के मुकाबले में ईशान (पठानकोट) विजेता और ध्रुव (पठानकोट) उपविजेता रहे। लड़कों के युगल मुकाबले में ईशान और ध्रुव (पठानकोट) की जोड़ी ने नूरपुर के मोहित और सिद्धांत की जोड़ी को हराकर बाजी मारी। अंडर-13 लड़कियों के एकल मुकाबले में पाहुल विजेता और सिया उपविजेता रहीं, जबकि युगल मुकाबले में श्रेया और हिमानिका की जोड़ी ने जीत हासिल की। अंडर-15 लड़कों के वर्ग में पठानकोट के सूर्यांश ने नूरपुर के अनमोल शर्मा को हराया। अंडर-15 युगल मुकाबले में पठानकोट से ईशान और ध्रुव की जोड़ी ने सूर्यांश और सुखप्रीत की जोड़ी को हराया। अंडर-15 लड़कियों के वर्ग में पठानकोट से पाहुल विजेता और अंजलि उपविजेता रही। युगल मुकाबले में धर्मशाला की अक्षिता और तरंबिका ने पठानकोट की पाहुल और अंजलि की जोड़ी को हराकर बाजी मारी। अंडर-19 लड़कों के एकल मुकाबले में नूरपुर स्पोटर्स क्लब के गौरव ने पठानकोट के मनदीप को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया, जबकि लड़कियों के वर्ग में पठानकोट की सुनिधि विजेता और अंजलि उपविजेता रही। युगल मुकाबले में धर्मशाला के अमन और दिव्यांश ने नूरपुर की गौरव और ईशान की जोड़ी को हराया। लड़कियों के वर्ग में अंजलि और सुनिधि विजेता और त्रिशा और रूपाली उपविजेता रही। समापन समारोह के मुख्यातिथि अश्वनी सूरी ने टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। साथ ही अंडर-13 वर्ग की खिलाड़ी श्रेया और हिमानिका को अपनी तरफ से प्रोत्साहन स्वरूप 1100 रुपये की पुरस्कार राशि भेंट की। इस मौके पर क्लब के पूर्व प्रधान तिलक ठाकुर, कमल रैना, सुनीत कुमार, रविकांत, चंद्रकांत, गणेश नोतियाल, धीरेंद्र वर्मा, रोहित रंजन, गुलाब ठाकुर, कुलजीत, कमल धीमान, नरेंद्र दता, उदय पठानिया, अश्वनी डफ्फा, संजीव सूरी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed