{"_id":"5a1d9bb74f1c1b6a118b47fa","slug":"91511889847-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन नगरी में पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन नगरी में पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर हुई चर्चा
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट ने पर्यटन नगरी के होटल मालिकों के साथ मिल कर उन्हें स्वच्छता का संदेश दिया। भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय के तत्वावधान में आईआईटीटीएम के प्रतिनिधियों ने होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने होटल, रेस्तरां सहित पर्यटन नगरी और होटल परिसर में साफ-सफाई रखने का संदेश दिया, ताकि पर्यटन नगरी में पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। होटल कास्टेल भागसूनाग में होटल एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में रिटायर्ड डीएफओ डॉ. एलसी पटियाल और केंद्रीय विवि के डॉ. देवाशीष ने पर्यटन नगरी के विभिन्न एरिया में स्वच्छता के तौर-तरीकों की जानकारी दी। साथ ही आईआईटीटीएम के प्रेम प्रकाश, बिडगू भूषण मिश्रा और संजीव कुमार ने होटल मालिकों को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के माध्यम से पर्यटन क्षेत्रों के लिए चलाई गई योजनाओं की भी जानकारी दी। वहीं, होटल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. विशाल नैहरिया ने एसोसिएशन के माध्यम से पर्यटकों के लिए प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव संजीव गांधी, प्रेम सागर, पीसी नैहरिया, थुपतेन लांबा, सुभाष नैहरिया, संजीव, नैहरिया, सुनील कपूर, विशनू अधिकारी और रोहित वोहरा आदि मौजूद रहे।