फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   विभागीय आंकड़े नहीं करेंगे अपलोड : संघ

विभागीय आंकड़े नहीं करेंगे अपलोड : संघ

Mon, 27 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
विभागीय आंकड़े नहीं करेंगे अपलोड : संघ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। प्राथमिक शिक्षक संघ खंड नगरोटा बगवां ने विभागीय आंकड़ों को अपलोड न करने का निर्णय लिया है। संघ के खंड अध्यक्ष अनिल भाटिया की अध्यक्षता में नगरोटा बगवां में हुई आपात बैठक में कहा गया कि आजकल प्रतिदिन विभाग से स्कूल के बहुत से आंकड़े ऑनलाइन अपडेट करने से संबंधित संदेश मोबाइल पर आ रहे हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यदि दिए गए समय तक इनको अपडेट न किया गया तो स्कूल प्रभारी को दंडित किया जाएगा, जबकि शिक्षकों के पास ऐसा कोई साधन विभाग की ओर से नहीं दिया गया है जिससे वे आंकड़े अपलोड कर सकें। संघ महासचिव भूपेंद्र जम्वाल ने कहा कि कुछ शिक्षकों ने निजी साधनों जैसे मोबाइल, लैपटॉप आदि के माध्यम से प्रयास किए लेकिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सब स्थानों पर इंटरनेट की सुविधा न होने से बहुत से शिक्षक इन कार्यों को पूर्ण करने में असफल रह रहे हैं। इसके अतिरिक्त कुछ शिक्षक साइबर कैफे में जाकर अपना पैसा खर्च करके यह सारा कार्य करवाने पर विवश हैं। इस संबंध में शिक्षकों में रोष है, क्योंकि इन सब कार्यों से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी के लिए बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया गया कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा बीआरसीसी कार्यालय के लिए इंटरनेट से संबंधित सभी कार्य स्वयं किए जाएं क्योंकि इन कार्यालयों में सभी साधन तथा माध्यम आदि उपलब्ध रहते हैं। साथ ही उनके पास स्कूलों से सभी प्रकार का रिकॉर्ड शिक्षक समय-समय पर पहुंचाते रहते हैं। बैठक में कहा गया कि यदि विभाग शिक्षकों से ही उक्त कार्य करने पर अडिग रहा तो इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में प्राथमिक सहायक शिक्षकों (पैट) के नियमितीकरण की मांग भी जोरशोर से उठाई गई। विद्या उपासक से नियमित हुए शिक्षकों पर एनआईओएस के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बनाए जा रहे दबाव का बैठक में कड़ा विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि छह वर्ष पूर्व नियमित हो चुके अध्यापकों पर इस तरह का प्रशिक्षण थोपा जाना पूर्ण रूप से अनुचित है। बैठक में कोषाध्यक्ष कमलजीत गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप आनंद, संयुक्त सचिव ओंकार चंद, जिला पीटीएफ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र राणा, पूर्व राज्य कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, हरिया राम, अजीत कुमार, राजेश वर्मा, अनिल डोगरा, राजिंद्र कुमार, सुरेंद्र सनी, अशोक, अनिल, सुरेंद्र कुमार, मिलाप, संजय, उत्तम, प्रोमिला, सुनीता, रजनीश, आनंद, वेद प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed