{"_id":"5a18623a4f1c1bc8678bd987","slug":"91511547450-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैहरियां चौक के जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैहरियां चौक के जाम से लोग परेशान
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाली (कांगड़ा)। जवाली के कैहरियां चौक पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण आए दिन लग रहे जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। जाम के कारण वाहन चालकों सहित लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने कहना कि कैहरियां चौक पर पुलिस सहायता कक्ष बनाया गया है, लेकिन वहां वा कोई भी पुलिसकर्मी तैनात न होने के कारण यह भी सफेद हाथी ही साबित हो रहा है। दुकानदार अपने वाहन लेकर आते हैं और अपनी दुकान के आगे सड़क के बीच ही खड़ा कर देते हैं। बाजार में आने वाले लोग भी इसी तरह वाहन को सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा कर खरीदारी करने के लिए निकल जाते हैं। लोगों ने कहा कि कैहरियां चौक पर हर समय पुलिसकर्मी का तैनात होना अनिवार्य है, ताकि जाम की स्थिति से निपटा जा सके, लेकिन पुलिसकर्मी न होने से जाम लगने पर उसे खुलवाने वाला भी कोई नहीं होता है। लोगों ने मांग की है कि कैहरियां चौक पर बसों को खड़ा करने के लिए येलो लाइन लगाई जाए और बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने वालों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर, डीएसपी जवाली वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस सहायता कक्ष में कर्मी की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सड़कों किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने वालों के चालान किए जाएंगे।