{"_id":"59f61c0d4f1c1bec538b9f23","slug":"91509301261-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला कॉलेज में 66 ने दी छात्रवृति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला कॉलेज में 66 ने दी छात्रवृति परीक्षा
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अमर उजाला की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में कुल 66 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसमें नौंवी और दसवीं के 24, जबकि जमा एक और जमा दो में 42 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कांगड़ा सहित हमीरपुर जिला के बच्चों ने भी परीक्षा में भाग लिया।
रविवार को सुबह दस बजे शुरू हुई परीक्षा के लिए आठ बजे से ही बच्चे परीक्षा केंद्र में पहुंचना शुरू हो गए। अभिभावकों के साथ परीक्षा देने आए बच्चों ने अमर उजाला का बच्चों का भविष्य संवारने के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के लिए धन्यवाद भी किया। परीक्षा का आयोजन नगरोटा बगवां कॉलेज के संगीत प्राध्यापक सुरेश शर्मा की देखरेख में किया गया, जबकि धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील के मेहता ने परीक्षा में बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया।
बाक्स
बच्चों की प्रतिभाग को निखारने का अच्छा प्रयास : सुरेश
नगरोटा बगवां कॉलेज के संगीत प्राध्यापक सुरेश शर्मा एवं अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के संयोजक सुरेश शर्मा ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अमर उजाला का यह बहुत अच्छा प्रयास है। अमर उजाला के इस मंच के माध्यम से जहां बच्चों को अपनी बौद्धिक क्षमता दिखाने का मौका मिलता है। वहीं, प्रतियोगी परीक्षा पैट्रन की भी जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
बच्चों के सपनों को सच कर दिखाने में अमर उजाला कर रहा सहायता : मेहता
धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील के मेहता ने बताया कि बच्चों के दिलों में कई हसरतें होती हैं और कुछ कर दिखाने की तमन्ना होती है, लेकिन कई बार अवसर न मिलने की वजह से बच्चों की यह हसरतें पूरी नहीं हो पाती हैं। अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के माध्यम से बच्चों के सपनों को साकार करने में सहायता कर रहा है।