{"_id":"683cafac011f9e3c65029a65","slug":"827-lakh-rupees-were-withdrawn-from-grandfathers-atm-card-and-spent-on-buying-chitta-kangra-news-c-95-1-kng1004-179608-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नाना के एटीएम कार्ड से 8.27 लाख रुपये निकाल चिट्टा खरीदने में उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नाना के एटीएम कार्ड से 8.27 लाख रुपये निकाल चिट्टा खरीदने में उड़ाए
Mon, 02 Jun 2025 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत एक युवक ने अपने सेवानिवृत्त सूबेदार नाना के बैंक एटीएम कार्ड से 8.27 लाख रुपये निकाल कर चिट्टा खरीदने पर उड़ा दिए। यह राशि आरोपी ने पालमपुर क्षेत्र के अलावा बैजनाथ, पठानकोट और अमृतसर क्षेत्र में एटीएम से निकाली। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहा है। उधर, खाते से पैसे निकालने के मामले में आरोपी के खिलाफ नाना-नानी ने मामला दर्ज करवाने से मना कर दिया है। अप्रैल में पालमपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले एक गांव के सेवानिवृत्त सूबेदार 10 अप्रैल को जब पेंशन लेने के लिए बैंक में पहुंचे थे, तो उन्हें खाते से राशि निकालने की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस थाना पालमपुर में मामला दर्ज करवाया था। जांच करने पर पता चला था कि पैसे एटीएम कार्ड के जरिये निकाले हैं और पुलिस ने बैंक से एटीएम की सीसीटीवी फुटेज मांगी थी। इन फुटेज को खंगालने के बाद सामने आया कि बुजुर्ग के दोहते ने ही यह राशि निकाली है। उसने अलग-अलग जगहों पर नाना के एटीएम का प्रयोग कर पैसे निकाले थे। आरोपी पास नाना के एटीएम कार्ड का नंबर था और नाना-नानी को भी उस पर विश्वास था। तीन माह ही 8.27 लाख रुपये निकाले, जिसे चिट्टा खरीदने पर खर्च किया।
सेवानिवृत्त सूबेदार के खाते से राशि निकालने के मामले में बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पीड़ित का दोहता ही आरोपी निकला है। आरोपी को चिट्टे के मामले में गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक हिरासत में है। नाना-नानी ने दोहते के खिलाफ मामला दर्ज करवाने से मना कर दिया है।
- भूपेंद्र सिंह ठाकुर, जांच अधिकारी और थाना प्रभारी पालमपुर
विज्ञापन
सेवानिवृत्त सूबेदार के खाते से राशि निकालने के मामले में बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पीड़ित का दोहता ही आरोपी निकला है। आरोपी को चिट्टे के मामले में गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक हिरासत में है। नाना-नानी ने दोहते के खिलाफ मामला दर्ज करवाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
- भूपेंद्र सिंह ठाकुर, जांच अधिकारी और थाना प्रभारी पालमपुर