फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आलमपुर ने जीती विद्या देवी मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी

आलमपुर ने जीती विद्या देवी मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी

Wed, 13 Mar 2019 12:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
आलमपुर ने जीती विद्या देवी मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी
आलमपुर ने जीती विद्या देवी मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी
विज्ञापन

लंबागांव (कांगड़ा)। विद्या देवी मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी पर आलमपुर ने अपने नाम कर ली है। झुंग्गा देवी में युवक मंडल की ओर से आयोजित किकेट ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आलमपुर और जांगल टीम के बीच हुआ। इसमें आलमपुर टीम विजेता और जांगल उपविजेता रही।

जांगल ने 14 ओवर में 78 रन का लक्ष्य आलमपुर के सामने रखा। आलमपुर के खिलाड़ियों ने 13 ओवरों में ही निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया। जांगल के भुट्टा को मैन ऑफ द सीरीज, आलमपुर के आशु को फाइनल में मैन ऑफ द मैच, जबकि सेमीफाइनल में आलमपुर के अजय को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का समापन भाजपा प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के सदस्य रामधन ने किया। झुंग्गा देवी युवक मंडल के माध्यम से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में युवक मंडल झुंग्गा देवी के प्रधान रविकांत शर्मा, तलवाड़ पंचायत समिति के पूर्व सदस्य रविंद्र कुमार, श्रवण कुमार, रजनीकांत, राकेश कुमार, राजीव चौधरी, लक्की, अमित कुमार, रिशु, रचित राणा, शशिकांत, राजकुमार, संजय और दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed