फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नर्सरी कक्षाओं का विरोध किया तो स्कूलों में नहीं चलेंगे देंगे आंगनबाड़ी केंद्र

नर्सरी कक्षाओं का विरोध किया तो स्कूलों में नहीं चलेंगे देंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Fri, 18 Jan 2019 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
नर्सरी कक्षाओं का विरोध किया तो स्कूलों में नहीं चलेंगे देंगे आंगनबाड़ी केंद्र
नर्सरी कक्षाओं का विरोध नहीं करेंगे बर्दाश्त
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी कड़ी चेतावनी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरोध पर रोष
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि अगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नर्सरी कक्षाओं को सरकारी स्कूलों में बंद करने की बात फिर से दोहराई तो संघ सामाजिक शिष्टाचार के नाते प्राथमिक स्कूलों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को बाहर करने से गुरेज नहीं करेगा। संघ ने सरकार से प्रदेश के समस्त स्कूलों में नए सत्र से नर्सरी कक्षाएं शुरू करने की मांग की है। इस दौरान पीटीए प्रधान राजिंद्र शर्मा और महासचिव बलदेव सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों की सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही नर्सरी कक्षाओं को बंद करने की बात निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ कड़े शब्दों में इसका विरोध करता है। संघ का कहना है कि सरकार की इसी सत्र से सरकारी स्कूलों में नर्सरी की कक्षाओं को चलाने की पहल हजारों गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलवाने में एक बढ़िया कदम साबित होगी। सरकार के इस कदम से न सिर्फ सरकारी स्कूलों में हजारों बच्चों का दाखिला हुआ है, अपितु इस कदम की केंद्र सरकार ने भी सराहना की है। संघ का कहना है आंगनबाड़ी वर्करों का विरोध निजी स्वार्थ के अलावा कुछ नहीं है। बैठक पीटीए प्रधान राजिंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, विजेंद्र सिंह, राजकुमार, कुलदीप सिंह, विंदर, रजनी, बलविंदर, नीलम, प्रवीण, होशियार सिंह, बोधराज, विजय कुमार और अंजना देवी सहित कई अन्य अध्यापक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed