{"_id":"5bf30089bdec22697879d014","slug":"81542652041-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसूर-नुरपुर को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसूर-नुरपुर को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसूर, नूरपुर को करोड़ों की
विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस स्टैंड, पेयजल योजनाओं की आधारशिला रखी
रानी लक्ष्मी बाई जयंती पर महिला मोर्चा ने बाइक रैली के साथ जनसभा स्थल पर पहुंचाए सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
जसूर/नूरपुर(कांगड़ा)। भाजपा महिला मोर्चा की नूरपुर में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को जसूर में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें मुख्यमंत्री ने जसूर स्थित एचआरटीसी की वर्कशाप में करीब साढ़े सात करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक बस स्टैंड का नींव पत्थर रखा। वहीं, आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की उपस्थिति में ब्रिक्स के तहत करीब 39.24 करोड़ लागत की नूरपुर ब्लॉक के तहत छूटी हुई आबादी के लिए चक्की खड्ड से विभिन्न उठाऊ पेयजल योजनाओं और करीब 13.13 करोड़ लागत की नूरपुर ब्लॉक के तहत नागनी के साथ लगते गांवों के लिए उठाऊ पेयजल योजना और नाबार्ड के तहत लगभग 7.04 करोड़ की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना खेल-मोह बरियारा फेस 1, 2 व 3 के संर्बधन की आधारशिला रखी। इन तीनों पेयजल योजनाओं के निर्माण से नूरपुर हलके की करीब 53 हजार ग्रामीण आबादी लाभान्वित होगी, जबकि ब्रिक्स और नाबार्ड के तहत करीब 59.41 करोड़ लागत की इन पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगभग 287 ग्रामीण बस्तियों में करीब 162 किलोमीटर लंबी वितरण प्रणाली बिछाई जाएगी। इससे पूर्व जसूर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का ढोल-नगाढ़ों के साथ स्वागत किया गया और यहां से प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई जयंती के उपलक्ष्य पर विशेष रूप से आयोजित बाइक रैली के साथ बौड़ में जनसभा स्थल पर पहुंचाया। बाइक रैली के दौरान न सिर्फ महिला मोर्चा की कार्यकर्ता दोपहिया और चौपहिया वाहन चलाती दिखी, बल्कि वाहनों के काफिले के बीच खुली जीप में सवार सीएम की सारथी के तौर पर महिला के हाथों में जीप का स्टेयरिंग देख हर कोई दंग रह गया। जनसभा स्थल पहुंचने पर सीएम ने सबसे पहले महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के समापन समारोह में शिरकत की। इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय काटगर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी आशा जयसवाल, रश्मि सूद और इंदु गोस्वामी विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा ने सीएम सहित विभिन्न गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया। साथ ही नूरपुर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के सफल आयोजन के लिए नूरपुर क्षेत्र के विधायक राकेश पठानिया का विशेष रूप से आभार जताया।