{"_id":"5bf05ad4bdec22696c1d2b7d","slug":"81542478548-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थुरल में गैरज में खड़ी नई कार को चोरों ने उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थुरल में गैरज में खड़ी नई कार को चोरों ने उड़ाया
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थुरल में गैरेज में खड़ी नई कार चोरी
थुरल (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार में कटोच ऑटो रिपेयर की दुकान के सामने गैरेज में खड़ी बिना नंबर की एक नई आल्टो 800 कार चोरी हो गई है। कार चोरी की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। राजन कटोच पुत्र रविंद्र कुमार कटोच गांव टिकरी ने डाकघर थुरल ने पुलिस में शिकायत दी है कि उन्होंने अभी एक महीना पहले नई आल्टो 800 कार सिल्की सिल्वर रंग की कार खरीदी है। इसका पंजीकरण उनके पिता रविंद्र कुमार कटोच के नाम पर है। राजन कटोच ने बताया कि वह थुरल के अप्पर बाजार में ऑटो रिपेयर की दुकान करता है। शुक्रवार देर शाम को उन्होंने अपनी गाड़ी दुकान के सामने रवि कुमार के गैरेज में खड़ी की। शाम को अपनी दुकान बंद करके घर को चला गया। शनिवार सुबह जब दुकान में आया, तो देखा कि गैरेज में कार नहीं है। इसकी सभी जगह पर तलाश की, लेकिन कार नहीं मिली। इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, पुलिस चौकी के कार्यवाहक प्रभारी अश्विनी राणा ने बताया कि राजन कटोच ने अपनी कार की चोरी की शिकायत दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।