{"_id":"5b0309ca4f1c1be3408b6d88","slug":"81526925770-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से ससुराल के लिए निकली महिला बच्ची के साथ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से ससुराल के लिए निकली महिला बच्ची के साथ लापता
Updated Mon, 21 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला बच्ची के साथ लापता
गगल (कांगड़ा)। एक महिला अपनी बच्ची के साथ मायके से ससुराल के लिए निकलने के बाद बीच रास्ते में ही लापता हो गई। महिला के पिता ने इस बारे में गगल थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पिता ने शिकायत में लिखा है कि उसने अपनी बेटी को रविवार को ससुराल जमानाबद भेजने के लिए बनोई चौक पर बस में बैठाया। कुछ देर बाद बेटी ने फोन करके बताया कि वह पहुंच गई है, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह अपने ससुराल जमानाबाद नहीं पहुंची है। न ही फोन के माध्यम से उसके साथ संपर्क हो पा रहा था। उधर, गगल थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। शीघ्र लापता मां-बेटी का पता लगा लिया जाएगा।