{"_id":"5adf79ef4f1c1b64098b645c","slug":"81524595183-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्वेता आईएएस, अदिति बनना चाहती है सीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्वेता आईएएस, अदिति बनना चाहती है सीए
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
श्वेता आईएएस, अदिति बनना चाहती हैं सीए
इंदौरा/ डमटाल (कांगड़ा)। लोट्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदौरा की छात्रा श्वेता ने वाणिज्य संकाय में प्रदेश में सातवां स्थान हासिल कर इलाके और स्कूल का नाम रोशन किया है। श्वेता का कहना है कि उसका लक्ष्य आईएएस बनकर लोगों की सेवा करना है। श्वेता के पिता जीवन सिंह सेना में नायक के पद है और माता गृहणी है। श्वेता का बड़ा भाई बीएसई की पढ़ाई कर रहा है। श्वेता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों को दिया है। लोट्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदौरा की अदिति ने वाणिज्य संकाय में दसवां स्थान हासिल कर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है। अदिति का सपना भविष्य में सीए बनने का है। अदिति के पिता कमल सिंह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते है और उसकी माता गृहिणी है। अदिति का छोटा भाई भी लोट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। अदिति ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है।