{"_id":"5aaab1a94f1c1bb3758b59c6","slug":"81521136041-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों ने सरकार के समक्ष रखी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों ने सरकार के समक्ष रखी मांगें
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशनरों ने सरकार के समक्ष उठाईं मांगें
परागपुर/रक्कड़ (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा पेंशनर संघ की बैठक का आयोजन ब्लॉक परागपुर पेंशनर संघ के अध्यक्ष जेएस पाल की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि 2006 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों को केंद्र सरकार के आदेशानुसार पूरी पेंशन दी जाए। चिकित्सा भत्ता पंजाब राज्य की तर्ज पर 500 रुपये प्रतिमाह देने, 65, 70, 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पेंशनर को 5,10,15 प्रतिशत मूल पेंशन में देने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनरों को समय पर वे तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाए जो केंद्र सरकार समय-समय पर पेंशनरों को देती है। उन्होंने अंतरिम राहत आठ एवं चार प्रतिशत देने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। निर्णय लिया गया कि खंड परागपुर पेंशनर संघ की आगामी बैठक पीरसलूही में 16 अप्रैल को होगी। इस अवसर पर राज्य पेंशनर संघ के कार्यकारिणी सदस्य यशपाल शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा कंवर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्न चंद कौंडल, जिला महामंत्री अनूप सिंह ठाकुर, प्रेस सचिव ओपी डोगरा आदि उपस्थित रहे।