{"_id":"5a05e8504f1c1bca678ba89a","slug":"81510336592-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरली स्कूल में नेशनल एंटरपंयोरशिप डे पर कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरली स्कूल में नेशनल एंटरपंयोरशिप डे पर कार्यशाला
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर(कांगड़ा)। रावमापा गरली में नेशनल एंटरपंयोरशिप डे पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। व्यावसायिक शिक्षा ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रोग्राम ऑफिसर श्याम कुमार शर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2014 में मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरपंयोरशिप डिपार्टमेंट का गठन किया था। इसके माध्यम से लाखों युवा उद्योगपति बनकर रोजगार का सृजन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस मंत्रालय के माध्यम से युवाओं को लाखों रुपये तक कि आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवा रही है। इसमें से 70 प्रतिशत की वापसी ही सरकार को न्यूनतम ब्याज दर पर करनी होती है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह विभाग नवोदित युवाओं को सफल उद्यमी बनाने के लिए प्रयासरत है। इसका लाभ युवाओं को लेना चाहिए। वोकेशनल ट्रेनर सन्नी मन्हास और पवन कुमार ने कहा कि ऑटो मोबाइल और कृषि क्षेत्र में युवाओं के लिए व्यापक संभावनाएं हैं। निर्माण, उत्पादन, वितरण, मार्केटिंग का क्षेत्र युवा उद्यमियों के लिए खुला है और इस क्षेत्र में स्वरोजगार की ओर रोजगार सृजन की बहुत संभावनाएं है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस अवसर पर अपने भविष्य के निर्माण पर चिंतन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य विपन कुमार, प्रवक्ता कमल चंबियाल भी उपस्थित थे।