{"_id":"59e627554f1c1b8d698b6461","slug":"81508255573-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों पर लगाए कांग्रेस के झंडे गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों पर लगाए कांग्रेस के झंडे गायब
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। चुनावी बेला में व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगाए पार्टी के झंडे अचानक गायब होने पर पार्टी पदाधिकारियों ने दुकानदारों से अनापत्ति पत्र लेने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने किसी प्रकार की आपत्ति नहीं शीर्षक से एक पत्र तैयार करवा कर उस पर दुकानदारों की सहमति ली है।
अनापत्ति पत्र में कहा गया है कि मुझे (व्यापारी को) कांग्रेस की किसी प्रकार की प्रचार सामग्री अपने प्रतिष्ठान पर लगवाने पर कोई आपत्ति नहीं है। दरअसल सोमवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बाजार में दुकानों के किनारों पर पार्टी के झंडे लगाए थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को अज्ञात लोगों ने कुछेक झंडे हटा दिए। मंगलवार सुबह पार्टी के झंडे गायब देख कर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कोई शिकायत करने के बजाय झंडे स्थापित करवाने के लिए संबंधित व्यापारियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र ले लिया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार कौड़ा ने बताया कि इन अनापत्ति पत्रों को चुनाव अधिकारी के पास जमा करवा दिया जाएगा और भविष्य में ऐसा होने पर शिकायत दर्ज करवाई जाएगी ।