फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा बाजार में लगेंगे छह सीसीटीवी कैमरे

कांगड़ा बाजार में लगेंगे छह सीसीटीवी कैमरे

Thu, 06 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा बाजार में लगेंगे छह सीसीटीवी कैमरे
कांगड़ा। श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर प्रशासन ने नगर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से मंदिर बाजार में छह सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। नेहरू चौक से लेकर मंदिर के प्रवेश द्वार तक पुलिस सीसीटीवी कैमरों से देवी दर्शन को आने वाले हर व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखेगी। इन कैमरों का नियंत्रण पुलिस थाना में होगा। वीरवार को बज्रेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की बैठक में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम और मंदिर उपायुक्त धर्मेश रमोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 24 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण अष्टमी मेलों दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षा और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने पर चर्चा की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि 24 जुलाई को मंदिर परिसर में मिंजर पर्व का आयोजन किया जाएगा। बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर मनूणी खड्ड अब्दुल्लापुर में मिंजर विसर्जन किया जाएगा। तीन दिवसीय पर्व दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मंदिर अधिकारी पवन बड़ियाल ने बताया 24 जुलाई से 2 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेलों दौरान सुरक्षा के लिहाज से नगर में होमगार्ड के 50 अतिरिक्त जवान
विज्ञापन

तैनात किए जाएंगे। तहसील चौक से गुप्तगंगा रोड तक यातायात व्यवस्था वन-वे होगी और मंदिर बाजार में चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। बड़ियाल ने बताया नगर परिषद और
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड को 20 जुलाई तक रेलवे स्टेशन कांगड़ा मंदिर से बाजार तक स्ट्रीट लाइटें ठीक करने के आदेश जारी किए हैं। सुरक्षा के लिहाज से मेलों के दौरान नारियल और हलवे के प्रसाद को गर्भगृह में चढ़ाने पर पाबंदी लगाई गई है। बैठक में डीएसपी सुरेंद्र शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा, ईओ कंचनबाला, पं. वेद प्रकाश शर्मा, रविशंकर, छाया मनकोटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बाक्स
मंदिर बाजार से हटेगा अतिक्रमण
ट्रस्ट के कुछ सदस्यों ने मंदिर बाजार में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण पर चिंता जताई। इस पर एसडीएम ने मेलों से पहले नगर के मेन और मंदिर बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद और पुलिस प्रशासन को संयुक्त अभियान छेड़ने के आदेश जारी किए हैं।


सावन मेलों में सुबह चार बजे खुलेंगे कपाट
मेलों के दौरान मंदिर में तीन समय लंगर की व्यवस्था रहेगी। मंदिर के कपाट रोजाना सुबह
चार बजे से रात दस बजे तक खुले रहेंगे। भीड़ ज्यादा होने पर मंदिर के खुलने के समय में परिवर्तन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बाईपास और तहसील चौक पर दो पुलिस सहायता कक्ष स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed