Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   State-level chapter to be formed in Himachal; meeting in Dehra on the 15th

Kangra News: हिमाचल में बनेगा राज्य स्तरीय चैप्टर, 15 को देहरा में बैठक

Mon, 09 Nov 2026 08:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 09 Nov 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
State-level chapter to be formed in Himachal; meeting in Dehra on the 15th
बरियाल (कांगड़ा)। लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कोर कमेटी के कन्वीनर अशोक सोमल ने सोमवार को नगरोटा सूरियां में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को मजबूत करने और जनता को सांविधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान जारी है। प्रदेश में भी संगठन का राज्य स्तरीय चैप्टर गठित किया जाएगा। इसके लिए 15 नवंबर को देहरा में बैठक होगी। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। अभियान के कई सदस्य जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन से जुड़े रहे हैं। इससे पहले नगरोटा सूरियां इकाई के कन्वीनर पीसी विश्वकर्मा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई राज्यों में पात्र मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। किसी भी पात्र नागरिक को मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। इस अवसर पर रामपाल धीमान, फौजा सिंह धीमान, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मुल्खराज और प्रवीण मेहरा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed