{"_id":"6af1e1e7d0e61645220b98c6","slug":"the-gorkha-community-celebrated-the-kukur-festival-kangra-news-c-95-1-kng1050-265356-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गोरखा समुदाय ने मनाया कुकर त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गोरखा समुदाय ने मनाया कुकर त्योहार
Mon, 09 Nov 2026 08:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 09 Nov 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
चीलगाड़ी में कुत्ते की पूजा करती गोरखाली समुदाय की युवती।
सिद्धपुर (नोरबुलिंगा)। धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में बसे गोरखा समुदाय ने दिवाली उत्सव के दौरान परंपरागत कुकर त्योहार मनाया। इस विशेष पर्व पर मनुष्य के सबसे वफादार साथी श्वान (कुत्ते) की पूजा की जाती है। गोरखाली परिवारों ने घरों में पालतू कुत्तों को अक्षत का टीका लगाया। उन्हें फूलों की मालाएं पहनाईं और स्वादिष्ट पकवान परोसे। इस परंपरा में पालतू जीवों के साथ-साथ बेसहारा कुत्तों को भी भोजन कराया गया।
धार्मिक मान्यताओं में श्वान को यमराज का दूत और परिवार व समाज का सच्चा रक्षक माना गया है। गोरखा संस्कृति में कुत्ते की स्वामिभक्ति, सतर्कता और सुरक्षात्मक स्वभाव के प्रति कृतज्ञता जताने के लिए यह सदियों पुरानी परंपरा निभाई जाती है।
चीलगाड़ी निवासी मधु, पायल, गीतू, प्रियदर्शनी और नीलम ने बताया कि यह पर्व प्राचीन मान्यताओं को जीवित रखता है। साथ ही मानव व मूक पशुओं के बीच प्रेम, दया और सह-अस्तित्व की भावना को भी मजबूत करता है। संवाद