{"_id":"5c9a6d5cbdec22145f53963f","slug":"71553624412-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा के फूलों से बनेगा खुशबूदार धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा के फूलों से बनेगा खुशबूदार धूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में पूजा के लिए चढ़ाए फूलों से बनेगा खुशबूदार धूप
कांगड़ा में ट्रायल सफल, मुहिम रंग लाई तो अन्य शक्तिपीठों में भी लगेंगी मशीनें
एनजीटी अध्यक्ष राजवंत संधू ने किया कूड़ा कचरा संयंत्र स्थल का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए जाने वाले फूल अब पूजा के बाद बेकार नहीं जाएंगे। न ही इन फूलों को कहीं बहाया जाएगा। इन फूलों से धूप बनाया जाएगा। कांगड़ा मंदिर में धूप बनाने का ट्रायल सफल हो गया है।
पूजा के फूलों से धूप मशीन के अलावा मैनुअली भी तैयार किया जा सकता है। नप के साथ कूड़ा कचरा संयंत्र के लिए एमओयू साइन करने वाली कंपनी ने फूलों से धूप तैयार करने का सफल परीक्षण कर लिया है। मुहिम रंग लाई तो सूबे के अन्य शक्तिपीठों और मंदिरों में मशीन और मैनुअली फूलों से धूप बनाया जाएगा, ताकि पूजा में चढ़ने वाले फूलों को बेहतर उपयोग किया जा सके। धूप से जो आय एकत्रित होगी उससे धूप बनाने वाले कर्मचारियों को वेतन दिया जा सकेगा। मिशन रोड पर स्थित कूड़ा कचरा संयंत्र का दौरा करने पहुंची एनजीटी की राज्य अध्यक्ष और अन्य टीम को बाकायदा फूलों से बनाए गए धूप के सैंपल भी दिए गए। मंगलवार को एनजीटी अध्यक्ष राजवंत संधू ने मिशन रोड पर स्थित कूड़ा कचरा संयंत्र का दौरा किया। दौरे के दौरान संधू को नप की ओर से बताया गया कि इस संयंत्र से गोबर से गमले बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्लास्टिक से टाइल्स और मंदिर के फूलों से धूप तैयार किया जा रहा है। साथ ही यहां एक वर्टिकल गार्डन भी तैयार किया गया है जो शहरवासियों को स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने का संदेश दे रहा है। शहर से जो भी कूड़ा इकट्ठा किया जाता है, उससे अलग अलग चीजें बनाई जा रही हैं। संधू ने कांगड़ा नप की ओर से शुरू किए गए प्रोजेक्ट की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे हिमाचल में कांगड़ा नप बेहतर काम कर रही है। इस मौके पर शहरी विकास विभाग के निदेशक राम लाल गौतम, संयुक्त निदेशक हरीश गज्जू, एसडीएम जतिन लाल, नप अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष श्याम नारायण, ईओ कंचन बाला और डॉ. गौरव अग्रवाल भी मौजूद रहे।