{"_id":"5bcb72b0bdec2269ba10bd8f","slug":"71540059824-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहर धीमान की ताजपोशी पर सियासी घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहर धीमान की ताजपोशी पर सियासी घमासान
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। पूर्व विधायक मनोहर धीमान की नियुक्ति पर इंदौरा भाजपा बिफर गई है। शनिवार को इंदौरा भाजपा मंडल ने पूर्व विधायक की नियुक्ति के विरोध में प्रस्ताव पारित किया। इंदौरा भाजपा के पदाधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि इंदौरा में विधायक पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में हाईकमान ने यदि कोई ओहदा इस क्षेत्र को देना था तो सामान्य अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग को दिया जाना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि यदि विधायक रीता धीमान ने यहां उपस्थित लोगों का इस विषय में साथ न दिया तो कार्यकर्ता उनका भी विरोध करने से बाज नहीं आएंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष रणजीत पठानिया ने कहा कि संगठन ने मनोहर धीमान की नियुक्ति तुरंत रद्द नहीं की तो आगामी 2019 लोकसभा के चुनावों में नोटा का प्रयोग किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम संबयाल, उपाध्यक्ष अनीत कटोच, सुरेंद्र भल्ला, बलवान सिंह, महामंत्री अश्र्वनी शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री मोतीलाल जोशी, बीडीसी चेयरमैन सतपाल कटोच, वाइस चेयरमैन भुवनेश्वर शर्मा, विनोद शर्मा, हंसराज, महिला मोर्चा अध्यक्ष सृष्टा देवी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल के बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख व बूथ पालकों ने दो टूक कहा है कि अगर मनोहर धीमान की नियुक्ति रद्द नहीं की तो सामूहिक त्याग पत्र देंगे।
बैठक के बारे में पता नहीं : अर्जुन
भाजपा के संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें इंदौरा मंडल की बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
नियुक्ति पर ऐसा बयान देना अशोभनीय : सत्ती
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि संगठन और पार्टी हाईकमान ने मनोहर धीमान को जिम्मेदारी सौंपी है। इंदौरा मंडल के कार्यकर्ता संयम से काम लें। मनोहर धीमान नियुक्ति पर इस प्रकार के बयान देना अशोभनीय है।