फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आटोमेटिंग मशीनों से होगी कांगड़ा नगर की सफाई

आटोमेटिंग मशीनों से होगी कांगड़ा नगर की सफाई

Wed, 13 Mar 2019 12:08 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
आटोमेटिंग मशीनों  से होगी कांगड़ा नगर की सफाई
कांगड़ा। बड़े शहरों की तर्ज पर अब कांगड़ा को भी स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहिम शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नगर के बाजारों और वार्डों की सफाई अब आधुनिक तरीके से होगी। कांगड़ा नप अध्यक्ष अशोक शर्मा ने मंगलवार को आटोमेटिक डस्ट स्वीपिंग मशीन की सुविधा का शुभारंभ कर शहर की सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद करने की मुहिम का आगाज कर दिया है।
हिमाचल में नगर निगमों के अलावा मंडी के बाद कांगड़ा ऐसी पहली नप बन गई है, जहां सफाई व्यवस्था के लिए ऐसी मशीनों का उपयोग होगा। यानी अब मैनुअली सफाई के साथ-साथ पूरे कांगड़ा बाजार और नौ वार्डों की सफाई इन मशीनों से हुआ करेगी। इस मशीन की कीमत 12 लाख है। जबकि नप ने कूड़ा और पत्ते उठाने के लिए गारबेज व लीफ कलेक्शन के लिए अलग से मशीन खरीदी है। इसकी कीमत तीन लाख रुपये है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से उपलब्ध इन दोनों मशीनों से शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर ढंग से चुस्त दुरुस्त होगी। अब तक देश के मैट्रो शहरों के साथ साथ नगर निगमों की सफाई व्यवस्था के लिए ऐसी मशीनों को उपयोग में लाया जा रहा था। लेकिन हिमाचल में सीएम के गृह क्षेत्र मंडी के बाद इकलौते कांगड़ा नगर परिषद में इन मशीनों को सफाई के लिए उतारा गया है।
विज्ञापन

नप अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि नगरवासियों के लिए हर सुविधा मुहैय्या करवाने के मकसद से वे आधुनिक सफाई व्यवस्था के लिए ऐसी मशीनें लाने के प्रयास में सफल हुए हैं। कांगड़ा और पुराना कांगड़ा के बाजारों में निर्धारित समयानुसार दोनोें मशीनें भेजी जाएंगी। संकरी गलियों में छोटी मशीन का उपयोग किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर और मशीनें लाई जाएंगी। इसके अलावा नप का डोर टू डोर कूड़ा उठाने का अभियान पहले की तरह जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed