{"_id":"5bf83facbdec2241a322f5cb","slug":"61542995884-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की सहमति से बनेगा पालमपुर नगर निगम: जयराम ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की सहमति से बनेगा पालमपुर नगर निगम: जयराम ठाकुर
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की सहमति से बनेगा पालमपुर नगर निगम : जयराम
चामुंडा और पालमपुर रोपवे पर सरकार कर रही है काम
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पालमपुर को नगर निगम का दर्जा सबकी सहमति से दिया जाएगा। इसे नगर निगम बनाने को साथ लगती पंचायतों समेत अन्य सबकी सहमति होगी तो पालमपुर को नगर निगम का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालमपुर के बंदला और चामुंडा में रोप जल्द बनाए जाएंगे। उन्होंने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे मुख्यमंत्री बने थे तो कई लोग कहते थे कि नया आदमी है, चलेगा कि नहीं, लेकिन, आज प्रदेश के लोगों का उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार से ही राजनीति का कहकरा सीख वे राजनीति में आए थे। उन्होंने सियासी पारी की शुरुआत शांता कुमार की पाठशाला यामिनी से शुरू की है। पालमपुर में खुले मंच से उन्होंने साफ कहा कि पालमपुर उनका सियासी घर है। वहीं राजनीति पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति के विभाग में आज इनक्रोचमेंट बहुत हो गई है और इस विभाग में बहुत से नेता आ रहे हैं। वहीं इस दौरान सांसद शांता कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि अब आने वाले दिनों में बच्चों को नशा और मोबाइल के नशे से दूर रखना है तो उन्हें पाठ्यक्रम में योग और नैतिक शिक्षा देनी होगी, ताकि बच्चों को सही रास्ता दिखाया जाए।
इनसेट
------
पाठ्यक्रम में योग और नैतिक शिक्षा को जोड़ना जरूरी : शांता
पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार ने कहा कि अब आने वाले दिनों में बच्चों को नशा और मोबाइल के नशे से दूर रखना है तो उन्हें पाठ्यक्रम में योग और नैतिक शिक्षा देनी होगी। शांता ने कहा कि अध्यापकों का अपना अधिकार और मांग अलग विषय है, तो उनका कर्तव्य अलग विषय है। उन्होंने कहा कि आज भले ही हम विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़े हैं, लेकिन अब शिक्षा के गुणवता के स्तर में पिछड़ रहे हैं।
इनसेट
चचियां को बनाया जाए तहसील : प्रवीण
पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि वर्ष 2009-10 में इस सड़क के तंग पुलों को विधायक प्राथमिकता में डाला गया था तो इनका प्राक्कलन विधायक प्राथमिक सीमा से कहीं ज्यादा बढ़ गया था तो ऐसे में संबंधित विभाग के एक उच्चाधिकारी की राय पर बतौर सांसद शांता कुमार ने विधायक के नातेे आग्रह पर जिन नौ पुलों के निर्माण की बात कही थी। इनमें से सरकार ने दो का तो उद्घाटन कर दिया, वहीं उन्होंने शेष रहते पुलों का भी शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से निकट भविष्य में चचियां जोन में कॉलेज, तहसील और आईटीआई को भी प्राथमिकता में डालने का आग्रह किया।