{"_id":"5b37c1e94f1c1bc57b8b4fd9","slug":"61530380777-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर पहुंचे इंदौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर पहुंचे इंदौरा
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
लावारिस पशुओं को आश्रय देना सरकार की प्राथमिकता : कंवर
इंदौरान पहुंचे पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, गोशालाओं का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। पंचायतीराज एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इंदौरा विस क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डमटाल और बाई अट्टारिया में गोशालाओं का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उनके साथ गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर और इंदौरा की विधायक रीता धीमान भी उपस्थित रहीं।
उन्होंने कहा कि लावारिस पशुओं की रोकथाम और उनके लिए उचित व्यवस्था करना सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए राज्य सरकार विशेष बजट मुहैया करवा रही है। वहीं, उन्होंने मंच के दौरान कहा कि जिन लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए घर पर अवैध रूप से गोशाला खोली हुई हैं, सरकार उन गोशालाओं को अमान्य करार देती है। वहीं उन्होंने डमटाल और बाई अट्टारिया में चल रही गोशालाओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर इंदौरा के एसडीएम गौरव महाजन, सतपाल कटोच, अनीत कटोच, मोती लाल जोशी, घनश्याम सिंह, नवदीप कटोच, विजय पांजला, प्रीतम जरयाल आदि उपस्थित रहे।
मंत्री से मिले पंचायत सहायक
मंत्री के दौरे के दौरान इंदौरा खंड के पंचायत सहायक एवं पंचायत सचिवों का प्रतिनिधिमंडल कंदरोडी के लोक निर्माण विभाग के विश्राम ग्रह में उनसे मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत करवाकर माग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि उन्हें भी पंचायत सहायकों के पदों को समाप्त कर सीधे अनुबंध पंचायत सचिव की नियुक्ति दी जाए, ताकि अन्य विभागों की तरह उपरोक्त कर्मचारी तीन साल में नियमित हो सकें तथा छह साल का कार्यकाल पूरा कर चुके पंचायत सहायकों अनुबंध पंचायत सचिवों को एकमुश्त नियमित किया जाए।