फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ट्रैक्टर से गिरा व्यक्ति, मौके पर मौत

ट्रैक्टर से गिरा व्यक्ति, मौके पर मौत

Thu, 15 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से गिरा व्यक्ति, मौके पर मौत
ट्रैक्टर से गिरा व्यक्ति, मौके पर मौत
विज्ञापन

लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव की सोल बनेहड़ पंचायत के हार गांव के एक युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। लंबागांव की सोल बनेहड़ पंचायत के हार गांव का 36 वर्षीय अर्जुन पुत्र ठाकुर दास चौधरी ट्रैक्टर चालक के साथ मजदूरी का काम भी करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वीरवार सुबह करीब तीन बजे के करीब अर्जुन और उसका एक और साथी ट्रैक्टर को लेकर श्यारा गांव की ओर जा रहे थे कि रास्ते में कुरु गांव के पास ट्रैक्टर के उछलने से अर्जुन कुमार ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उस समय ट्रैक्टर को सुमित कुमार निवासी श्यारा चला रहा था। अर्जुन कुमार आईआरडीपी परिवार से संबंध रखता था। उसकी दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, थाना प्रभारी लंबागांव आशीष पठानिया ने कहा कि पुलिस ने ट्रैक्टर चला रहे चालक सुमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed