{"_id":"5a1d9cc34f1c1b6e468b7001","slug":"61511890115-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाठशालाओं की कैसे भेजें ऑनलाइन रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाठशालाओं की कैसे भेजें ऑनलाइन रिपोर्ट
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड राजा का तालाब की बैठक मंगलवार को प्रधान राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं से संबंधित एमआईएस/एसडीपी और अन्य तथ्यों की जानकारियों की रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने में आ रही मुश्किलों पर चर्चा की गई।
प्राथमिक अध्यापक संघ ने पाठशालाओं की वास्तविक स्थिति के बारे में विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करवाया है। संघ का कहना है कि अध्यापकों के भरपूर प्रयासों के बावजूद उन्हें स्कूल संबंधी जानकारियां ऑनलाइन प्रस्तुत करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के प्रधान ने बताया कि अधिकांश प्राइमरी पाठशालाओं में केवल दो ही अध्यापक कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कई पाठशालाओं में नेटवर्क की सुविधा ही नहीं है। वहीं, सीआरसी को उपलब्ध करवाए गए टैब कार्य नहीं करते हैं। ऐसे में अब तक पाठशालाओं संबंधी जितनी भी जानकारियां ऑनलाइन की गई हैं वे सभी अध्यापकों की ओर से साइबर कैफे के माध्यम से भिजवाई जा रही हैं। उपरोक्त समस्याओं के मद्देनजर अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष मामला उठाकर मांग की है कि अध्यापकों की ओर से स्कूल संबंधी ऑनलाइन जानकारियां भेजने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र उपयुक्त कदम उठाए जाएं। बैठक में संघ के महासचिव बलदेव सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, स्वर्ण सिंह, कुलदीप सिंह, तरसेम सिंह, लाल चंद, मनमोहन कौल, जसवंत सिंह, जोगिंदर सिंह, रघुबीर सिंह, मुलख राज, जतिंदर, बजिंद्र सिंह, परवीन सिंह, विजय कुमार, इंद्रमोहन, पूर्ण, अजय व तिलक आदि अध्यापक मौजूद रहे।