{"_id":"5c951d9bbdec2213e648ee48","slug":"51553276315-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर से उतारेंगे शक्तिशाली उम्मीदवार : सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर से उतारेंगे शक्तिशाली उम्मीदवार : सुक्खू
विज्ञापन
हमीरपुर से उतारेंगे दमदार उम्मीदवार : सुक्खू
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कहना है कि हमीरपुर संसदीय सीट से पिछली तीन बार से सांसद अनुराग ठाकुर के समक्ष कांग्रेस कमजोर नहीं, बल्कि शक्तिशाली उम्मीदवार उतारेगी। अमर उजाला से विशेष बातचीत में सुक्खू ने कहा कि अनुराग के समक्ष सशक्त उम्मीदवार देने के लिए हाईकमान ने कड़ा मंथन किया है। इस सीट के लिए लॉविंग कर रहे कुछ कमजोर नेताओं के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। सुक्खू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा की हर सीट पर कड़ा फोकस कर रहे हैं। हर सीट पर वे सशक्त उम्मीदवार उतारेंगे, जो भाजपा को करारी शिकस्त देंगे। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के झूठे वायदों से तंग आ चुकी है। मोदी सरकार और जयराम सरकार बातों के सिवाय कुछ नहीं करती है। पिछले एक साल से प्रदेश की दुर्गति हो गई है।