{"_id":"5c8fe195bdec2214586c32ac","slug":"51552933269-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से सैनिक की मौत, बेटी ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर से सैनिक की मौत, बेटी ने दी मुखाग्नि
विज्ञापन

लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की जगरूप नगर पंचायत के 55 वर्षीय सैनिक प्यार चंद का निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। सोमवार को आलमपुर के श्मशानघाट में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक की सबसे छोटी बेटी सुप्रिया ने मुखाग्नि दी।
प्यार चंद आर्टलरी (आर्मी) दिल्ली में तैनात थे। पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे। रविवार को उनका होल्टा में देहांत हो गया। उनके पार्थिव शरीर को होल्टा से सोमवार को सेना के वाहन में उनके पैतृक गांव जगरूपनगर लाया गया। वहां सेना के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। सैनिक की तीन बेटियां हैं। दो की शादी हो चुकी है। इस मौके पर केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया और जगरूप पंचायत के प्रधान कपिल सिपहिया भी मौजूद रहे।