फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अब जमानावाद स्कूल के बच्चे भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी

अब जमानावाद स्कूल के बच्चे भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी

Wed, 13 Feb 2019 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
अब जमानावाद स्कूल के बच्चे भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी
अब जमानाबाद स्कूल के बच्चे भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी विषय की लैब शुरू
एक साथ दस बच्चों के बैठने की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। शिक्षा खंड कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमानाबाद के बच्चे भी अब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे। इसके लिए स्कूल में अंग्रेजी विषय की लैब बनाई गई है। इसमें बच्चे अंग्रेजी उच्चारण की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। स्कूल में अंग्रेजी विषय की लैब का न केवल बच्चों को लाभ मिलेगा। बल्कि स्कूल अध्यापक भी इसमें अभ्यास करके अंग्रेजी उच्चारण में सुधार कर सकते हैं। इस लैब में एक समय में कुल दस बच्चों को बैठने की व्यवस्था की गई है।

लैब का प्रयोग करने के लिए बच्चों को यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। इस आईडी और पासवर्ड से लैब में लॉग इन करके अंग्रेजी उच्चारण सीख सकते हैं। वर्तमान में स्कूल में साढ़े तीन सौ विद्यार्थियों सहित 30 सदस्यों का शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ है। उधर, प्रधानाचार्य मनोहर लाल चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत स्कूल में अंग्रेजी विषय की लैब स्थापित की गई है। सोमवार को इंजीनियर राकेश कुमार ने इसकी स्थापना कर दी है। लैब में स्कूल के छठी से दसवीं तक का कोई भी बच्चा बैठकर अंग्रेजी उच्चारण का अभ्यास कर सकता है। इसके अलावा स्टाफ सदस्य भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लैब में एडमिन, स्टूडेंट और टीचर के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed