{"_id":"6a8db4940558115ae308a95b","slug":"no-trace-of-youths-missing-for-a-month-family-members-reach-sps-office-kangra-news-c-95-1-kng1024-252149-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एक माह से लापता युवकों का सुराग नहीं, एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एक माह से लापता युवकों का सुराग नहीं, एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन
Wed, 26 Aug 2026 08:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 26 Aug 2026 08:57 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी से मुलाकात करते लापता युवकों के परिजन, डॉ. सुकृत सागर व अन्य ग्
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा के भगरोट गांव से करीब एक माह से लापता दो युवकों कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मंगलवार को लापता युवकों के माता-पिता ने ग्रामीणों और भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुकृत सागर के साथ एसपी देहरा कार्यालय पहुंचकर जांच में तेजी लाने की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले की नए सिरे से व्यापक छानबीन करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि बनखंडी के भगरोट निवासी कृष शर्मा पुत्र रमन कुमार और साक्षिव कुमार पुत्र राजेश कुमार 28 जुलाई को संस्कृत विद्यालय बलाहड़ के लिए निकले थे। दोपहर बाद घर न लौटने पर उनकी तलाश की गई तो उनके बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे।
इसके बाद पुलिस ने नदी में डूबने की आशंका जताते हुए सर्च अभियान चलाया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। भाजपा नेता डॉ. सुकृत सागर ने कहा कि शुरुआती दौर में पुलिस के प्रयासों से शिकायत नहीं है, लेकिन पिछले 10-15 दिनों से जांच की गति धीमी महसूस हो रही है। उन्होंने एसपी से वरिष्ठ स्तर पर समीक्षा करने, विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने और 15 दिनों में ठोस प्रगति करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
वहीं, युवकों के पिता ने कहा कि आवश्यक जानकारी देने के बावजूद बच्चों का पता न चलने से चिंता बढ़ रही है। बीडीसी उपाध्यक्ष रुबीना चौधरी ने भी इसे गंभीर मामला बताया। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को एफआईआर की प्रति देने और जांच की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाने की मांग भी रखी है।