{"_id":"5bf1aee0bdec22694623e49d","slug":"51542565600-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंड क्षेत्र में नये क्रशर प्लांट लगाने को न दी जाए मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंड क्षेत्र में नये क्रशर प्लांट लगाने को न दी जाए मंजूरी
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में मंड के लोगों ने क्षेत्र में नए क्रशर प्लांट स्थापित करने पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग रखी। मंड के पूर्ण चंद, बलबीर सिंह, ज्ञान चंद, बीएस राणा ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के समक्ष क्षेत्र में खनन से हो रही दिक्कतों के बारे में बताया। ग्रामीणों ने मंड क्षेत्र को नो माइनिंग जोन बनाने की गुहार लगाई।
उन्होंने कहा कि वर्षों से मंड क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है। पर दुख की बात है कि आज तक किसी भी सरकार ने समस्या का समाधान नहीं दिया। मंत्री ने इस मामले की अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजने के निर्देश दिए। वहीं, बुजुर्ग बलवंत सिंह ने मंत्री के सामने गांव की गली को पक्का करने की मांग रही। उन्होंने कहा कि वे गली को पक्का करने के बारे में कई बार पंचायत व प्रशासन को कह चुके हैं, लेकिन उनकी बात कोई नहीं सुन रहा है। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बुजुर्ग की समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 199 मामले प्रेषित हुए, जिनमें से 153 का मौके पर निपटारा कर दिया गया। शेष सभी समस्याओं का निपटारा अगले 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। वहीं आयुर्वेद विभाग की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर में 30 और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा शिविर में 44 लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। बेटी है अनमोल योजना के तहत 12 लाभार्थी बच्चियों के परिजनों को 1.84 लाख रुपये के चेक दिए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में इंदौरा की विधायक रीता धीमान, सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष मनोहर धीमान, पूर्व विधायक दूलो राम, एडीसी केके सरोच, एएसपी दिनेश कुमार, कांगड़ा जिला के लिए जनमंच के पर्यवेक्षक पीसी अकेला, एसडीएम इंदौरा गौरव सूद सहित सभी विभागों के जिलास्तर के अधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
लोगों ने ये समस्याएं भी उठाईं
-निजी बसों की समय सारिणी के लिए कानून बनाने।
-अवैध खनन पर रोक लगाई जाए।
-बिना दस्तावेजों व टैक्स से क्रशर की गाड़ियों पर बाहर जाने पर रोक लगे।
-बीपीएल सूचियों में हुई धांधली की जांच हो।
-सिंचाई पेयजल योजनाओं को दुरुस्त किया जाए।
-बिजली के पुराने खंभों व लाइनों को ठीक करें। ,- स्मार्ट हेल्थ कार्ड बनाने के लिए सही व्यवस्था हो
-खस्ताहाल मुख्य व संपर्क मार्गों को चकाचक किया जाए।