फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   उपभोक्ता अपने अधिकारों का प्रयोग करें : मदन

उपभोक्ता अपने अधिकारों का प्रयोग करें : मदन

Thu, 15 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ता अपने अधिकारों का प्रयोग करें : मदन
उपभोक्ता अपने अधिकारों का प्रयोग करें : मदन
विज्ञापन

धर्मशाला में मनाया विश्व उपभोक्ता दिवस
धर्मशाला। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग निदेशक मदन चौहान ने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण व्यवस्था को अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए उचित मूल्य की सभी 4922 दुकानों का शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन किया गया है। वह राज्य स्तरीय विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर धर्मशाला के जिला परिषद हॉल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। चौहान ने ग्राहकों के प्रति होने वाले अपराधों के मद्देनजर जन जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने विश्व उपभोक्ता दिवस पर कहा कि बाजार में होने वाली मिलावटी सामग्री का वितरण, बिना मानक वस्तुओं की बिक्री, ठगी, अधिक दाम वसूलना, गारंटी के बाद सर्विस प्रदान नहीं करने जैसे मामलों में उपभोक्ता के हक की आवाज उठाने और उन्हें अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए जागरूक बनाने के लिए दुनिया भर में हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी खरीददारी करने से पूर्व पूरी जानकारी प्राप्त करें तथा भ्रामक विज्ञापनों से सावधान रहें। खरीदारी के बाद कैश मीमो जरूर लें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को कोई भी शिकायत हो तो वह उपभोक्ता मंच में जाने से न हिचकिचाएं। लाभार्थियों की शिकायतों व अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी हेतु कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें टोल फ्री नंबर 1967 पर उपभोक्ता नि:शुल्क अपनी शिकायत का समाधान या जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस दौरान उन्होंने जिन डिपो संचालकों ने पीओएस मशीन में सबसे अधिक बिल काटे थे, उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व संयुक्त निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सीपी जिस्टू ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के उपनिदेशक रविंद्र ठाकुर ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लांच किए मोबाइल ऐप की भी जानकारी दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजीत सिंह तथा अजय सरोत्री ने उपभोक्ताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed