{"_id":"5a04a7e64f1c1bf2538bbcc5","slug":"51510254566-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श मतदान केंद्र में समय पर नहीं हो पाया शुरू मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श मतदान केंद्र में समय पर नहीं हो पाया शुरू मतदान
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी विधान सभा क्षेत्र के आदर्श मतदान केंद्र बूथ नंबर-43 में वीरवार को समय पर मतदान शुरू नहीं हो पाया। सुबह आठ बजे से पहले ही मतदान केंद्र में मतदाताओं की लाइनें लगना शुरू हो गई थीं, लेकिन मतदान प्रक्रिया शुरू न होने से मतदाताओं में खासा रोष दिखा। आठ बजे के बाद समय के साथ-साथ लाइनें भी लंबी हो रही थीं, लेकिन मतदान शुरू नहीं हो पाया। करीब सवा आठ बजे मतदान केंद्र पर पहुंची अमर उजाला की टीम ने पाया कि मतदान केंद्र में वीवीपैट मशीन खराब पड़ी हुई थी। इस कारण समय पर मतदान शुरू नहीं हो पाया। मतदान के लिए आए मतदाताओं अनिल राणा, अजय और सुरेश से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि वे पौने आठ बजे के करीब मतदान केंद्र में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अगर तकनीकी खराबी है तो तैयारियों का क्या मतलब है। मतदान के दिन उत्साह जो था, वह निराशा में बदल गया।
वहीं बूथ नंबर-43 पर भी लंबी कतारें लगी हुई थीं। महिला मतदाता पुष्पा देवी ने बताया कि मतदान शुरू न होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। इस वजह से वह मतदान किए बिना ही अब जा रही हैं। शाम को समय लगा तो आएंगी।
इसके अलावा ज्वालामुखी बूथ-42 पर उपाध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड पंडित सुशील रतन, विधायक संजय रत्न और उनकी पत्नी ऋतु रत्न ने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। इसके अलावा बूथ 43 पर पूर्व एमएलए 94 वर्षीय मेला राम सावर ने भी मतदान किया। नए मतदाता सुरभि ने भी अपना पहला मतदान अपनी माता वीना देवी के साथ उत्साह के साथ किया।