{"_id":"59fb66b64f1c1b6f548ba98c","slug":"51509648054-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1553 मतदान केंद्रों के लिए 1600 माचीस बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1553 मतदान केंद्रों के लिए 1600 माचीस बॉक्स
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरीश चंद्र
धर्मशाला। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। निर्वाचन विभाग की टीम ने तैयारियों को भी अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कांगड़ा जिला के 1553 मतदान केंद्रों के लिए 1600 माचिस बॉक्स और 1600 ब्लेड का इंतजाम किया गया है। हर मतदान केंद्र की टीम को एक-एक माचिस और ब्लेड दिया जाएगा।
इसके अलावा जिला के सभी पोलिंग बूथ के लिए 15 किलो रबड़ बैंड, 50 किलो कील, 2400 ताले, 60 किलो सुतली, 1600 वेस्ट कागज को रखने के लिए टोकरियां (प्लास्टिक बाल्टी), 1600 प्लास्टिक के कप (स्याही रखने के लिए), 400 मीटर सफेद कपड़ा, 800 मीटर नीले रंग का खादी का कपड़ा, 300 चटाई बैग, 1600 प्लास्टिक के बॉक्स (वीवीपैट के लिए मतगणना के बाद लगेगी) 1600 प्लास्टिक के बॉक्स (बैल्ट स्लिप के लिए) आदि सामान को तैयार किया गया है। जो हर मतदात केंद्र की टीम को दिया जाएगा। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कांगड़ा सीपी वर्मा ने कहा कि हर मतदान केंद्र में मतदान के समय लगने वाले सामान की लिस्ट तैयार की गई है। जहां से भी मतदान करवाने वाली टीम रवाना होगी। उसे उपरोक्त सामान साथ में दिया जाएगा, ताकि मतदान केंद्र पर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।