{"_id":"69fa49f4525dbcd9ef021e60","slug":"50-discount-on-hearing-aids-in-kangra-camps-to-be-held-at-four-places-kangra-news-c-399-1-sml1046-465241-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा में सुनने की मशीनों पर 50% छूट, चार जगह होंगे कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा में सुनने की मशीनों पर 50% छूट, चार जगह होंगे कैंप
Wed, 06 May 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 06 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
कान की मशीन
कांगड़ा (वि)। कम सुनने की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। जर्मन तकनीक पर आधारित कान की मशीनें 50 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध कराने के लिए जिले में चार स्थानों पर कैंप आयोजित किए जाएंगे। 6 मई को पालमपुर के होटल चंदन पैलेस, 7 मई को शाहपुर के होटल मैरिनो फूड प्वाइंट (33 मील, एनएच-154), 8 मई को नगरोटा बगवां के होटल जोगिंद्र एंड रेस्टोरेंट और 9 मई को बरवाड़ा स्थित होटल पाैंग व्यू में ये कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त कान जांच की जाएगी। जांच के बाद जर्मन तकनीक पर आधारित हियरिंग मशीनें 50 फीसदी छूट के बाद 3500 से 14,000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध करवाई जाएंगी। आयोजकों के अनुसार सभी मशीनों पर एक साल की गारंटी भी दी जाएगी, जिससे मरीजों को किफायती दरों पर बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन