फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   50 Anganwadi cum Crenche centers started in the district

Kangra News: जिले में शुरू हुए 50 आंगनबाड़ी-कम-क्रेच केंद्र

Tue, 09 Jun 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 09 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
50 Anganwadi cum Crenche centers started in the district
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में 50 आंगनबाड़ी-कम-क्रेच केंद्रों का संचालन शुरू हो गया है। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को नियमित पोषण, स्वास्थ्य निगरानी, प्रारंभिक शिक्षा और शाम पांच बजे तक सुरक्षित देखभाल की सुविधा मिलेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 17 केंद्रों के लिए नई कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति भी कर दी है।
विज्ञापन

क्रेच केंद्रों के शुरू होने से कामकाजी महिलाओं और माता-पिता को बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रों में बच्चों के खेलने, सीखने और आराम करने की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता बच्चों की नियमित निगरानी करेंगी।
विज्ञापन

नवनियुक्त क्रेच कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए महिला एवं बाल विकास निदेशालय शिमला की ओर से दिशानिर्देश जारी किए जाने हैं। उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 50 आंगनबाड़ी-कम-क्रेच केंद्र शुरू कर दिए गए हैं। नई नियुक्त की जा रही क्रेच कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए दिशानिर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

52 नए केंद्रों का प्रस्ताव भेजा
महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस वर्ष जिले में 52 नए आंगनबाड़ी-कम-क्रेच केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी शिमला भेजा है। प्रस्तावित केंद्रों में बैजनाथ के 11, भवारना का एक, देहरा और धर्मशाला के चार-चार, इंदौरा के चार, कांगड़ा का एक, लंबागांव और नगरोटा बगवां के पांच-पांच, नूरपुर के 10, पंचरुखी के तीन और रैत के दो केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed