फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   5 private hospitals accused of recovering money from Himcare-Ayushman card holders

हिमकेयर-आयुष्मान कार्डधारकों से पैसा वसूली पर पांच निजी अस्पतालों पर गिरी गाज

Thu, 24 Mar 2022 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
5 private hospitals accused of recovering money from Himcare-Ayushman card holders
धर्मशाला। हिमकेयर-आयुष्मान कार्डधारकों से पैसा वसूलने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जिला के पांच बड़े निजी अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों को इंपैन्ल्ड (सरकारी योजनाओं के तहत इलाज देने वाले निजी अस्पतालों की सूची) से नाम काट दिया है। इसके साथ ही ऐसे अस्पतालों पर नकेल कसने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट एंटी फ्रॉड यूनिट का गठन किया है। यह यूनिट निजी अस्पतालों के व्यवहार में पाई जाने वाली अनियमितताओं पर करीब से नजर बनाए रखेगी।
विज्ञापन

दरअसल आमजन को एक सीमा तक का मुफ्त इलाज देने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान भारत योजना और राज्य सरकार की तरफ से हिमकेयर योजना चलाई जा रही है। इसमें मरीजों को सरकारी अस्पतालों और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में एक सीमा तक मुफ्त इलाज करवाया जा रहा है। हालांकि कुछ निजी अस्पतालों ने इस योजना के तहत भी मरीजों के उपचार के बाद आर्थिक लूट की कोशिश की। इन पर अब जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में देहरा में आया था। यहां एक मरीज को उपचार के लिए टांडा भेजने और उससे पैसे वसूलने के मामले ने काफी तूल पकड़ा। इस मामले में सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिला कांगड़ा में 2,54,554 परिवार हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत हैं। इनमें से 31,804 लाभार्थियों ने 31 करोड़ रुपये से अधिक के उपचार के लाभ लिए गए। वहीं, आयुष्मान योजना के तहत 90,542 कार्डधारक पंजीकृत हैं। इनमें से 26,329 लाभार्थियों ने 36 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed