{"_id":"5b4f7fd24f1c1b41748b58bb","slug":"41531936722-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात नौ बजे तक जांच में जुटे रहे सेना के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात नौ बजे तक जांच में जुटे रहे सेना के जवान
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात नौ बजे तक जांच में जुटे रहे सेना के जवान
सेना सहित पुलिस के नौ जवानों ने घटना स्थल पर जमाया डेरा
आज एयरफोर्स के विशेषज्ञ करेंगे विमान के अवशेषों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कांगड़ा जिला के उपमंडल फतेहपुर के पट्टा जाटियां पंचायत के झुलाड़ गांव में क्रैश हुए वायुसेना के मिग-21 लड़ाकू विमान की जांच रात को नौ बजे तक जारी रही। इस दौरान सेना के जवानों सहित पुलिस के जवान भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान विशेषज्ञों ने कई सैंपल भरे हैं। साथ ही क्रैश हुुए विमान के अवशेषों का भी जायजा लिया जा रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो घटनास्थल पर सेना और पुलिस के नौ जवानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, ताकि दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के अवशेषों के साथ कोई छेड़छाड़ न कर सके। बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह फिर से क्रैश हुए विमान के अवशेषों की जांच एयरफोर्स के विशेषज्ञ करेंगे। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि क्रैश हुए मिग-21 लड़ाकू विमान के स्थल पर रात को पुलिस का पहरा बिठाया गया है।