{"_id":"5ae4bf254f1c1b87648b4bbb","slug":"41524940581-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के स्कूल पहुंचने और छोड़ने का आएगा मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे के स्कूल पहुंचने और छोड़ने का आएगा मैसेज
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बच्चे के स्कूल पहुंचने और छोड़ने का आएगा मैसेज
उपमंडल शाहपुर में आईकार्ड की तर्ज पर तैयार करवाए जा रहे स्मार्ट कार्ड
स्कूल प्रबंधन एकत्रित कर रहा पढ़ने वाले छात्रों का डाटा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। आपके बच्चे ने कब स्कूल के गेट में प्रवेश किया है और कब स्कूल के गेट से बाहर निकले हैं। इसका मैसेज अब अभिभावकों को आ जाएगा। ऐसी व्यवस्था करने के लिए उपमंडल शाहपुर में छात्रों के स्मार्ट कार्ड बनवाए जा रहे हैं।
ऐसे कार्ड बनवाने के लिए उपमंडल प्रशासन ने क्षेत्र के स्कूलों को छात्रों का डाटा एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार शाहपुर उपमंडल के तहत आते निजी स्कूलों को बच्चों का ब्लड ग्रुप रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश उपमंडल प्रशासन ने जारी किए हैं। उपमंडल अधिकारी शाहपुर ने क्षेत्र सभी निजी स्कूल संचालकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष कदम उठाते हुए रिकॉर्ड तैयार करने को कहा है। रिकॉर्ड तैयार होने के बाद निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के नाम और ब्लड ग्रुप युक्त एक सूची संबंधित स्कूल वाहन और एक सूची स्कूल प्रशासन के पास उपलब्ध होना जरूरी है। इसके अलावा निजी स्कूलों में परिवहन व्यवस्था पर चेक रखने के लिए विशेष तौर पर स्टाफ के किसी भी सदस्य की जिम्मेदारी निर्धारित करना शामिल है। वहीं उपमंडल अधिकारी ने निजी स्कूलों को इलेक्ट्रॉनिक डोर भी लगाने पर विचार करने को कहा है। वहीं उपमंडल अधिकारी ने अभिभावकों को क्षेत्र के ब्लैक स्पॉटों की जानकारी भी जिला प्रशासन को देने की अपील की है, ताकि समय रहते दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को सुधारा जा सके।
-निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक हुई है। बैठक में बच्चों के ब्लड ग्रुप का रिकॉर्ड तैयार करने के अलावा स्कूलों में इलेक्ट्रॉनिक डोर लगाने और बच्चों के आई कार्ड की तर्ज पर स्मार्ट कार्ड बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। - जगन ठाकुर, एसडीएम, शाहपुर