फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   झंडा रस्म के साथ ज्वालामुखी शक्तिपीठ में नवरात्र का आज होगा शुभारम्भत

झंडा रस्म के साथ ज्वालामुखी शक्तिपीठ में नवरात्र का आज होगा शुभारम्भत

Sat, 17 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
झंडा रस्म के साथ ज्वालामुखी शक्तिपीठ में नवरात्र का आज होगा शुभारम्भत
एक हजार किलो फूलों से सजा मां ज्वाला का दरबार
विज्ञापन

झंडा रस्म के साथ होगा नवरात्रों का आगाज
रात दस बजे तक कर सकेंगे मां के दर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी में रविवार को झंडा रस्म के साथ चैत्र नवरात्र का शुभारंभ होगा। सहायक मंदिर आयुक्त राकेश शर्मा विधिवत पूजन कर उत्सव का परंपरानुसार शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर कन्या पूजन कर हलवे का प्रसाद भी बांटा जाएगा। पहले नवरात्र पर सुबह 6 से रात 10 बजे तक स्थानीय लोगों के लिए दर्शन की विशेष सुविधा रहेगी। चैत्र नवरात्र के लिए प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रंग बिरंगी लाइटों और एक हजार किलो फूलों से मंदिर को सजाया गया है। सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। ढोल नगाड़ों, लाउड स्पीकर, नारियल, तेजधार हथियार पर पूर्णतय: प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर कर्मचारी, पुजारी, सेवादारों, सफाई कर्मियों को पहचान पत्र जारी किए गए हैं। पूरे शहर को सात सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें पुलिस कर्मी संदिग्धों पर नजर रखेंगे। 48 सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-2 पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवायड भी 10 दिन तक नवरात्र के दौरान चप्पे-2 पर नजर रखेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए निशुल्क लंगर व्यवस्था के साथ फलाहार की व्यवस्था भी की गई है। धूप से बचने के लिए शामियाने लगाए गए हैं। लाइनों में सुविधाजनक दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ठंडा पानी पीने के लिए 15 वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं। निशुल्क औषधि वितरण केंद्र भी स्थापित किया गया है। निशुल्क मुंडन और कन्या पूजन के लिए विशेष सुविधाओं के प्रबंध किए गए हैं। कार्यकारी मंदिर अधिकारी वेद प्रकाश अवस्थी ने बताया कि चैत्र नवरात्र के मद्देनजर मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed