{"_id":"59f3771a4f1c1bc9678b7fbe","slug":"41509127962-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर में नौ साल में नहीं बना बाईपास पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर में नौ साल में नहीं बना बाईपास पुल
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। वर्ष 2008 से पालमपुर में शुरू हुआ बाईपास पुल का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। इस पुल का काम न तो भाजपा और न ही कांग्रेस सरकार पूरा कर सकी, जबकि यह पुल दो बार गिर भी चुका है, इसमें दो लोगों की जान भी गई थी। बावजूद इसके पुल का काम अभी पूरा नहीं हुआ है।
साल-2008, जून माह में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सांसद शांता कुमार की मौजूदगी में पालमपुर में बाईपास पुल का शिलान्यास किया था, लेकिन करीब नौ साल बीत जाने के के बाद भी पुल चालू नहीं हुआ, जबकि निर्माणाधीन पुल दिसंबर-2011 में यह पुल गिर गया था। इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई थी।
उसके बाद इस पुल का काम फिर से शुरू हुआ, लेकिन दिसंबर-2012 में एक बार यह पुल फिर से गिर गया। इसमें भी एक व्यक्ति की जान चली गई थी। आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए थे। इस पर इस पुल की जांच भी बिठाई गई थी। इसमेें पुल के डिजाइन को लेकर कुछ खामियां सामने आई थीं। लिहाजा, इस पुल का काम फिर से खटाई में पड़ा रहा। कई दिन बाद इस पुल का काम फिर से शुरू हो गया है। पुल का काम अधर में लटकता देख सांसद शांता कुमार ने पुल के काम को लेकर भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इसे लेकर नितिन गडकरी ने इस पुल के लिए फिर से पैसा मंजूर किया है, जबकि धीमी गति से चले पुल के काम को लेकर विस अध्यक्ष बृज बुटेल ने भी इस पुल के काम को तेज करने के आदेश विभाग को दिए थे। हालांकि, अभी पुल का काम चला हुआ है, लेकिन पूरा नहीं हो पाया है। उधर, लोक निर्माण विभाग(एनएच) के एसडीओ अजय शर्मा ने कहा कि दिसंबर तक इस पुल को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट....
विस अध्यक्ष ने पुल जल्द बनाने के दिए हैं आदेश : आशीष
पालमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने कहा कि पुल के धीमी गति से चले काम को देख विस अध्यक्ष बृज बुटेल ने पुल के काम को तेज करने के विभाग को आदेश दिए थे। यह पुल जल्द चालू हो जाएगा। भाजपा चाहती तो इस पुल का काम पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही पूरा हो जाता।
इनसेट....
पुल के काम को केंद्र सरकार ने दिया है पैसा : इंदु
भाजपा प्रत्याशी इंदु गोस्वामी ने कहा कि पुल के काम को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार ने दोबारा पैसा मुहैया करवाया है। उसके बाद इस पुल का काम फिर से शुरू हुआ। जल्द पुल को शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस ने इस पुल की कोई सुध ही नहीं ली।
इनसेट....
दो बार न गिरता पुल तो पूरा हो जाता काम : प्रवीण
पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में यह पुल दो बार नहीं गिरा होता तो अब तक बन गया होता। कहा उन्होंने इस पुल के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद शांता के माध्यम से पैसे मंजूर करवाए थे। अन्यथा, इस पुल का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाता।