फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अंदर शांता-नड्डा की मुलाकात, बाहर नारेबाजी

अंदर शांता-नड्डा की मुलाकात, बाहर नारेबाजी

Thu, 19 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अंदर शांता-नड्डा की मुलाकात, बाहर नारेबाजी
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के शांता कुमार से मुलाकात करने पहुंचने का पता चलते ही बुधवार को पूर्व विधायक प्रवीण कुमार के समर्थकों ने पुन: शांता के घर के बाहर डेरा डाल दिया। प्रवीण को टिकट देने की मांग पर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रवीण के अलावा उन्हें कोई अन्य प्रत्याशी मंजूर नहीं है। प्रवीण समर्थक बाहर नारे लगाते रहे और अंदर शांता-नड्डा में बातचीत चलती रही। कार्यकर्ताओं ने प्रवीण को आजाद चुनाव लड़ाने की बात भी कही। कार्यकर्ताओं ने नड्डा से मिलने के नारे भी लगाए। लिहाजा, शांता से मुलाकात के बाद नड्डा बाहर बैठे कार्यकर्ताओं से भी मिले। कार्यकर्ताओं ने नड्डा से कहा कि पालमपुर से प्रवीण कुमार को टिकट दिया जाए। इस पर नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाएं दिल्ली पहुंचा दी जाएंगी। जोश में आए कार्यकर्ताओं को शांता ने यह कहकर शांत किया कि जो भी होगा, ठीक होगा। यह सौभाग्य की बात है कि भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री उनकी बात सुनने आए हैं। शांता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बात नड्डा दिल्ली तक पहुंचा देंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed