फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   3D printing at Gayatri School attracts everyone's attention

Kangra News: गायत्री स्कूल में 3डी प्रिंटिंग ने खींचा सबका ध्यान

Sun, 24 May 2026 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 24 May 2026 04:56 AM IST
विज्ञापन
3D printing at Gayatri School attracts everyone's attention
जालग (कांगड़ा)। गायत्री पब्लिक स्कूल वेदनगर की ओर से जगुआर डेन मैदान द्रमण में शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी विलानोवा इंजीनियरिंग सेवा और शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई। कार्यक्रम में लगभग 700 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें छात्र, शिक्षक, अभिभावक और क्षेत्र के लोग शामिल रहे। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण 3डी प्रिंटिंग का लाइव प्रदर्शन रहा। अमेरिका से आए विशेषज्ञ डॉ. एंड्रयू की ओर से 3डी प्रिंटिंग का लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया, जिसे लोगों ने उत्साह के साथ देखा। इस दौरान डॉ. एंड्रयू और डॉ. अरुण कुमार ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। टीम लीडर कृतिका ठाकुर ने अपनी टीम का परिचय करवाया। वहीं, अमेरिका की विलानोवा यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने अपने विभिन्न प्रोजेक्ट और गतिविधियां प्रस्तुत कीं। प्रधानाचार्य वंदना ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed