{"_id":"6aa310731e78e3a01c074ed5","slug":"36-panchayats-in-bhavarna-achieve-tb-free-certification-kangra-news-c-95-1-kng1047-255113-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भवारना की 36 पंचायतों ने हासिल किया टीबी मुक्त सर्टिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भवारना की 36 पंचायतों ने हासिल किया टीबी मुक्त सर्टिफिकेशन
Fri, 11 Sep 2026 03:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 11 Sep 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रीय उन्मूलन अभियान में स्वास्थ्य खंड भवारना ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025 के लिए निर्धारित कड़े टीबी मुक्त मानदंडों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली खंड की 36 ग्राम पंचायतों को नागरिक अस्पताल भवारना में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने की।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, सम्मानित होने वाली 36 पंचायतों में से आठ पंचायतों ने गोल्ड, 14 पंचायतों ने सिल्वर और 14 पंचायतों ने ब्रॉन्ज श्रेणी में सर्टिफिकेशन हासिल किया है। एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने सभी चयनित पंचायतों के प्रधानों और प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसडीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर टीबी की समय रहते पहचान, जांच और निरंतर उपचार सुनिश्चित करने में पंचायती राज संस्थाओं की भागीदारी बेहद निर्णायक साबित हुई है। इस जन-जागरूकता और सामुदायिक सहयोग से ही टीबी मुक्त भारत के संकल्प को सिद्धि मिल रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) भवारना डॉ. नवीन राणा, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) मनीष कुमार, हेल्थ सुपरवाइजर, एसटीएलएस सुमन कुमारी, प्रयोगशाला सहायक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- --
उत्कृष्ट स्वास्थ्य केंद्रों और कर्मियों को भी मिला सम्मान
बेस्ट हेल्थ सब-सेंटर: स्वास्थ्य उपकेंद्र बोदा गदयाड़ा को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ उपकेंद्र का पुरस्कार दिया गया।
उत्कृष्ट कर्मी सम्मान: सीबीनाट साइट की अंकिता को बेहतर तकनीकी सेवाओं और निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया।