{"_id":"610bf7528ebc3e88e96eb50a","slug":"34-infected-in-the-district-including-two-children-of-ghirtholi-school-a-teacher-kangra-news-sml3793556103","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की दोनों डोज के बाद भी एसपी कांगड़ा दोबारा पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की दोनों डोज के बाद भी एसपी कांगड़ा दोबारा पॉजिटिव
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले एक फिर बढ़ना शुरू हो गए हैं, जो कि एक गंभीर चिंता का विषय है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद भी एक बार फिर परिवार सहित संक्रमित हो गए हैं।
वहीं, घिरथोली स्कूल में दो छात्रों और एक शिक्षिका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 20 लोगों ने वायरस को मात दे ही है और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है।
नगरोटा बगवां की 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अब जिले में कोविड के 249 एक्टिव केस रह गए हैं। बता दें कि एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन एक बार पहले भी अपने परिवार सहित कोरोना संक्रमित हो चुके थे। वहीं, एसपी और उनके परिवार के सभी सदस्यों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं, बावजूद इसके वे सभी फिर से कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, स्कूली छात्र भी एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चपेट में आने लग पड़े हैं, जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के अभी तक कुल 46,524 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 45,229 मरीजों ने वायरस से जंग जील ली है। वहीं 1042 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है।