फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पालमपुर और जयसिंहपुर बारिश, गेहूं हुई खराब

पालमपुर और जयसिंहपुर बारिश, गेहूं हुई खराब

Sun, 29 Apr 2018 12:14 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर और जयसिंहपुर बारिश, गेहूं हुई खराब
पालमपुर, जयसिंहपुर बारिश से गेहूं की फसल खराब
विज्ञापन

आलू की फसल भी नुकसान होने की संभावना
पालमपुर/जयसिंहपुर(कांगड़ा)। पालमपुर और जयसिंहपुर में शनिवार को हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से गेहूं और आलू की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई शुरू कर दी है, जो खेतों में भीग रही है। गर्मी में पड़ी बारिश से आलू की फसल भी खराब हो सकती है।

उपमंडल में करीब इस समय सभी जगहों पर गेहूं की फसल पक गई है। हालांकि, पालमपुर में ओलावृष्टि नहीं हुई। जयसिंहपुर में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। बारिश होने से सड़कें लबालब पानी से भर गईं। सड़कों और उसके आसपास करीब एक फुट पानी खड़ा हो गया। लोगों और स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को घुग्घर, मैंझा, बिंद्रावन, लाहला, नगरी, सिद्धपुर, घड़ोरल, बगौड़ा समेत कई इलाकों में भारी बारिश हुई। उधर, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अरुण व्यास ने कहा कि जहां पर गेहूं की फसल काट ली है। उसका नुकसान हुआ है। जहां गेहूं की फसल कच्ची है। उस फसल को अभी इतना नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed