{"_id":"5ac12fa24f1c1bf4618b4e57","slug":"31522610082-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में जल्द बनेगा स्मार्ट शहर सलाहकार मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में जल्द बनेगा स्मार्ट शहर सलाहकार मंच
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरीश चंद्र
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिले लगभग दो साल होने वाले हैं, लेकिन अभी तक स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनने वाले शहर सलाहकार मंच (सीएएफ) का गठन नहीं हो पाया है। सीएएफ में स्थानीय सांसद, विधायक से लेकर विभिन्न विभागों और संस्थानों के सदस्यों को जोड़ कर एक मंच बनाने का प्रावधान है। इसकी सहायता से स्मार्ट सिटी परियोजना को धरातल में लागू करने के लिए राय ली जाएगी। स्मार्ट सिटी परियोजना धर्मशाला के सीएएफ में सांसद और विधायक के अलावा निर्वासित तिब्बत सरकार, वार्ड पार्षद, व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन, स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन, पर्यटन संगठनों, सिटी स्तर स्मार्ट कमेटी के सदस्य, आईपीएच, लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता, वन विभाग के अपरिवर्तन वादी, जिला पर्यटन अधिकारी सदस्य रहेंगे।
स्मार्ट सिटी परियोजना के सीओई एवं नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त संदीप कदम ने कहा कि जल्द की शहर सलाहकार मंच का गठन किया जाएगा। इसके लिए तय जनप्रतिनिधियों, विभागों के अधिकारियों, संस्थानों व संस्थाओं संपर्क किया जाएगा। इसके बाद मंच की बैठक आयोजित की जाएगी।
बाक्स
आईआईटी मंडी और रुड़की के प्रतिनिधि
स्मार्ट सिटी धर्मशाला के शहर सलाहकार मंच में आईआईटी मंडी, रुड़की और एनआईटी हमीरपुर के भी प्रतिनिधि सदस्य के रूप में रहेंगे। इसके अलावा मंच में स्मार्ट सिटी के प्रबंधन निदेशक की अहम भूमिका रहेगी।